निर्झर शब्दलहर

आँसुओं से निर्झर अश्रु श्रँखला निर्बाध बह चली

मानों दोनो के मध्य संधि अनुबंध करार बना चली

अविरल अश्रु धारा मानों तटीबन्ध तोड़ बस चली

वो मन मे दबी यादों की परत मानो आज टूट चली

न जाने क्यो आज फिर यादों में मैं भी उतर चली

अथाह पीड़ा सहती हुई फिर घनघोर यादे उतर चली

यादों को जितना सहेजती तड़फ उतनी ही बढ़ चली

भूली बिसरी यादों में आज फिर से मैं बस चली

निर्झर शब्दलहर आज फिर मनःपटल पर बह चली

शरीर शीर्ण हो रहा पर यादे आज फिर जवां हो चली

आज भी अनुराग में स्वयं को विलिप्त देख मैं चली

अवचेतन मन में फिर से यादें जाग्रत सी हो चली

ह्र्दयांश में मानों आज भी विछोह व्यार बह चली

यादों में विलिप्त स्मृतियाँ चेतन मन में उठ चली

आँखों से अश्रु रूप में टीस की पीड़ा बह चली

दर्द मानों कलम से निर्झर शब्दलहर बन चली

यादों की झुलस में मानों चेतना निस्पृह हो चली

अस्तित्व में मानों सब तरफ अनुतृप्त बेचनी चली

मन मे विराग की व्यार की हिलोरें सी उठ चली

आज फिर से कलम मेरी निर्झर शब्दलहर बहा चली

Facebook
WhatsApp
Twitter
LinkedIn
Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रचनाकार

Author

  • डॉ मंजु सैनी

    पति-श्री पुष्पेंद कुमार,व्यवसाय -पुस्तकालयाध्यक्ष ग़ाज़ियाबाद में पिछले २५ वर्षों से पब्लिक स्कूल में कार्यरत।कृतियां-1-काव्यमंजूषा2-मातृशक्ति3-शब्दोत्सव4-अंबेडकर(जीवन संघर्ष एवं अनुभूति)4-महापुरुष5-काव्य शब्दलहर6-शब्द किलकारी(काव्यसंग्रह)7- नव कोंपले(शब्दरूप में),सम्मान-- प्राइम न्यूज़ द्वारा कलमवीर सम्मान-विक्रमशिला द्वारा विद्या वाचस्पति सम्मान-अखिल भारत हिन्दू युवा मोर्चा द्वारा सम्मान-श्रीज्योति सेवा मिशन हरिद्वार द्वारा सम्मान-आरोही संस्था दिल्ली द्वारा सम्मान-शांतिकुंज द्वारा सम्मान श्रेष्ठ अध्यापिका सम्मान- विधालय द्वारा सर्वश्रेष्ठ अध्यापिका सम्मान-विश्व हिंदी लेखिका मंच द्वारा"कल्पना चावलास्मृति पुरुस्कार-"विश्व हिन्दी रचनाकार मंच" द्वारा उत्तर प्रदेश" महिला रत्न सम्मान"- साहित्यबोध समूह द्वारा"साहित्य मार्तण्ड"सम्मान-दी ग्रामटुडे ग्रुप द्वारा"साहित्य शक्ति" सम्मान-अनेक सहित्य समूह द्वारा श्रेष्ठ रचनाकार सम्मान,लेखन--अनेक समाचार पत्रों में लेख,कविताएं प्रकाशित-अनेक हिंदी पत्रिकाओं में लेख,कविताये प्रकाशित-अनेक ई-पत्र-पत्रिकाओं में लेखन प्रकाशित-अनेक साहित्यिक समूह में रचनाएं प्रकाशित,Copyright@डॉ मंजु सैनी/ इनकी रचनाओं की ज्ञानविविधा पर संकलन की अनुमति है | इनकी रचनाओं के अन्यत्र उपयोग से पूर्व इनकी अनुमति आवश्यक है |

Total View
error: Content is protected !!