ज्ञानविविधा से जुड़े

ज्ञानविविधा इण्टरनेट आधारित ज्ञान के विविध क्षेत्रों के एकीकृत कोष  के रूप में परिकल्पित परियोजना है जो दुनिया भर के उन सभी योगदानकर्ताओं द्वारा समुन्नत किया जा सकता  है, जो ज्ञान को बाँटने एवं उसका प्रसार करने में विश्वास रखते हैं। ज्ञानविविधा भारतीय साहित्य, संस्कृति,लोक परम्परा  और विविध विषयों से सम्बंधित  ज्ञान के अकूत भंडार को एकत्रित करने के उद्देश्य से शुरू किया गया गैर व्यवसायी, शैक्षिक, सामाजिक और स्वयंसेवा आधारित सामूहिक  परियोजना है| इसका लक्ष्य सामाजिक हित है ना कि आर्थिक|

SignUp करे

ज्ञानविविधा पर किस विषय  से सम्बंधित रचनाएँ लिखी और संग्रहित की जाती है ?

                           आप ज्ञानविविधा में  किसी भी विषय पर रचनाएँ  लिख सकते हैं बशर्ते कि यह संग्रह के उपयुक्त हो क्योंकि यहाँ संकलित रचनाएँ  पूरी दुनिया में पढ़ी और देखी जा सकती है | जिसके लिए ज्ञानविविधा  पर कई कुछ नीतियां निर्धारित हैं। इसलिए किसी भी  विषय  से सम्बंधित  रचना हमें भेजने  से पूर्व यह सुनुश्चित कर लें कि आपकी रचना  में प्रयुक्त तथ्य  निष्पक्ष हैं। किसी भी विषय से सम्बंधित रचना में तथ्य  निष्पक्ष इसलिए भी होने चाहिए क्योंकि ज्ञानविविधा  ज्ञान के प्रसार  का माध्यम है  ना कि किसी विचारधारा  के  पक्ष-विपक्ष में समर्थन या विरोध करने का।

ज्ञानविविधा से क्यों जुड़े ? इससे मुझे क्या लाभ मिलेगा?

                      ज्ञानविविधा  कोई व्यावसायिक परियोजना नहीं है अपितु एक ऐसी परियोजना है जिसमें आप, मैं एवं वे सब जो इनमें रूचि रखते हैं, अपना योगदान दे सकते हैं। यह एक सामूहिक प्रयास है  ज्ञान के विविध रूपों के  संकलन एवं प्रसार करने का,इसमें आप जैसे असंख्य विद्वत जनों के सहयोग से ही यह सब कुछ संभव है। आप ज्ञानविविधा  पर अपने महत्त्वपूर्ण ज्ञानार्जन को, रचनाओं को डिजिटल  रूप में सुरक्षित रख पाएंगे अन्यथा समय के साथ आपके द्वारा परिश्रम से एकत्रित किया गया ज्ञान क्षीण होते-होते लुप्त हो जायेगा जिसे पुन: प्राप्त करने में आप कदाचित उतना  परिश्रम नहीं कर पाएंगे। यदि इस सामूहिक प्रयास में हम सब अपना योगदान दे  तो इससे ज्ञान का एक ऐसा सागर निर्मित होगा जिससे हम ही नहीं अपितु हमारी आने वाली पीढ़ियां भी अपने ज्ञान की प्यास बुझा सकेगी साथ ही आप का नाम योगदानकर्ताओं की सूची में स्थायी रूप से दर्ज रहेगा|

Total View
error: Content is protected !!