कविता पढ़ने – लिखने से

अच्छे से कट जाता है समय

कविता पढ़ने – लिखने से ,

मन को मिलता है बहुत सुकून

कविता पढ़ने – लिखने से ,

शब्द भंडार में होती वृद्धि

कविता पढ़ने – लिखने से ।

दूर होती तन्हाई ,

कविता पढ़ने – लिखने से ।

हो जाता है मन शक्तिशाली

कविता पढ़ने – लिखने से ।

मिलती है प्रशस्तियाँ और सुख्यति ,

कविता पढ़ने – लिखने से ।।

मिलते हैं कितने ही खोए हुए जवाब ,

कविता पढ़ने – लिखने से ।

बतियाता है मन शांत होकर,

कविता पढ़ने – लिखने से ।

मिलता है एक अच्छा कावयांश परिवार ,

कविता पढ़ने – लिखने से ।।

Facebook
WhatsApp
Twitter
LinkedIn
Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रचनाकार

Author

Total View
error: Content is protected !!