चहक रहा हो तन मन सारा

चहक रहा हो तन मन सारा,
महक रहा हो उपवन सारा ,
पतझड़ के जब छा जाये बादल
बसंत ऋतु का हो उजियारा ।

कोयल कुहू – कुहू कर करे सवेरा,
भंवरो का हो यूं गुन्जयारा,
फूलों पर जब आये मधु माखी,
बसंत ऋतु का हो उजियारा ।

महके हर घर घर का कोना
खलिहानों में हो आश का कोना,
तितली जब फूलों पर आए,
बसंत ऋतु वह कहलाए ।

होठों पर मुस्कान सजाकर,
नित नये श्रृंगार को पाकर,
नर नारी जब श्रृग को पाये,
बसंत ऋतु वह कहलाये ।

मन के मोर जो नाचे गाए,
उम्मीद की जोत लगाए,
हरियाली जो अब है छाई,
बसंत ऋतु अब है आई ।

Facebook
WhatsApp
Twitter
LinkedIn
Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रचनाकार

Author

  • राकेश कुमार कुशवाह

    सहायक अध्यापक, विद्यालय :- पूर्व मा. विद्यालय बछैपुरा, जलेसर, जनपद-एटा, पत्राचार का पता-E 4/429 शहीद नगर, शमसाबाद रोड राजपुर चुंगी साई बाबा मंदिर के पास, 282001, प्रकाशित कृतियां : 1.एक कदम और,2. गतिविधि आधारित शिक्षण,3. खेल खेल में बने निपुण, 4. क्रियात्मक शोध,5. बारिशों की रिमझिम,6. भावों का इंद्रधनुष,7. अवध के राम,8. अधरो में ठहरे, अनसुने अल्फाज,9. खामोशियों का शोर,10. झूठी मुस्कराहट,11. तन्हाइयों से दोस्ती,12. भावों का इंद्रधनुष,13. मानव या दानव,14. Before rain. प्राप्त सम्मान:- 1. इंटरनेशनल एजुकेशन अवार्ड 2023,(गलगोटिया यूनिवर्सिटी उत्तर प्रदेश), 2.शिक्षक श्री सम्मान, ( राज्यपाल केरल द्वारा) 2024, 3. एडुलीडर्स सम्मान 2021, 4. प्रदेश गौरव सम्मान 2023, 5.शिक्षा रत्न सम्मान 2022, 6.शब्द शिल्पी सम्मान2024, 7.साहित्य सेवा सम्मान 2024, 8.राष्ट्रीय बालिका शिक्षा पुरस्कार 2024, (सूर्य क्रांति फाऊंडेशन नोएडा उत्तर प्रदेश), 9. प्रदेश नवाचारी शिक्षक सम्मान 2023, (शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश), 10. जिला स्तरीय आईसीटी अवार्ड( डायट एटा), 11.ज्ञान रत्न सम्मान 2024 , ( नव प्रज्ञा काव्य फाउंडेशन उत्तर प्रदेश)./ © राकेश कुमार कुशवाह

Total View
error: Content is protected !!