कुछ नाम हुए
कुछ नाम हुए कुछ बदनाम हुए
आके तेरे पहलू में ये काम हुए
आओ अलविदा कह दूं
घर जाने को है और शाम हुए
सीखा बहुत कुछ, कुछ सिखाया भी है
दर्द ए जिंदगी गाया भी है
कुछ लोग दिल के मुहाने पर आए
कुछ लोग दिल को भरमाया भी है
बना किरकिरी किसी के लिए
किसी की आंखों में समाया भी है
है संतोष मुझे
उल्फत ने आजमाया भी है
चलता हूं अब ,चलना भी है
गम ए जुदाई गाना भी हैं
रहेंगे कौन कहां
जिंदगी को आजमाना भी हैं
शिकवा शिकायत चलता रहेगा
जिंदगी के पन्ने बदलता रहेगा
बहुत खूब है यादों की दुनिया
गम के साए में पलता भी रहेगा
कुछ नाम हुए कुछ बदनाम हुए
आके तेरे पहलू में ये काम हुए …..
✍️✍️ डाॅ -शंकर सुमन
देखे जाने की संख्या : 3


