होली- मुक्तक द्वय

खूब घुट रही प्रिय के प्रेम की लाली भंग रंग।
कान्हा होली खेलन आ रहे प्रिया संग रंग ।
स्पंदित मन छलक रहा आगमन से तुम्हारे,
परमात्म मिलन से निखरेगा मस्त मलंग रंग।

तुम संग खेले बिन आनंद का रंग आधा है ।
लजाती परदे के पीछे छुपी राधा है ।
आओ प्रिया खेलें आज अंग-अंग रंग होली,
कान्ह के प्रेम-रंग ने राधा को साधा है !

Facebook
WhatsApp
Twitter
LinkedIn
Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रचनाकार

Author

  • डॉ. अनिता जैन "विपुला"

    धारक नाम/उपनाम (लेखन हेतु): "विपुला"जन्मदिन एवं जन्म स्थान: 11 जुलाई, बीकानेर, राजस्थानशैक्षणिक योग्यता: Ph. D., M. Phil., NET, M.A. (संस्कृत-साहित्य, दर्शन) M.A. (हिंदी साहित्य) MBA in HR, MA (राजस्थानी)व्यवसाय: अतिथि प्राध्यापिका, संस्कृत विभाग, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर।प्रमुख लेखन विधा: छंद मुक्त, दोहा, मुक्तक, हायकू, वर्णपिरामिड, क्षणिका, संस्मरण, लघुकथा,कहानी, निबन्ध, आलेख आदि।साहित्यिक उपलब्धियाँ/पुरस्कार/सम्मान: विभिन्न पत्र पत्रिकाओं में कविताएँ/रचनाएँ निरन्तर प्रकाशित होती रहती हैं। आकाशवाणी में एंकरिंग एवं विभन्न साहित्यिक मंचों से कविता, लघुकथा आदि रचना पाठ प्रसारित। NGO से जुड़ी । समय-समय पर सामाजिक उत्थान के कार्यों में सहभागिता। हिंदी के साथ साथ राजस्थानी भाषा में भी लेखन। "वर्णपिरामिड श्री", "सर्वश्रेष्ठ मुक्तककार",कथा शिल्पी सम्मान गर्विता मंजरी सम्मान, नारी शक्ति सम्मान,मातृशक्ति सेवा सम्मान, शब्द श्रृंगार सम्मान,देशभक्ति रत्न सम्मान, परम वीर सृजक सम्मान, काव्य रत्न सम्मान आदि आदि अनेक साहित्यिक सम्मान प्राप्त ।रुचि/शौक़: संगीत, अध्ययन, लेखन, प्राकृतिक स्थलों का भ्रमण, कुकिंग आदि ।12 वीं बोर्ड की योग्यता सूची में 7वाँ स्थान। मेडल एवं मैरिट छत्रवृति प्राप्त, बी. ए. में राष्ट्रीय छत्रवृत्ति प्राप्त। NSS में प्री. आर. डी. एवं राष्ट्रीय एकात्मकता शिविर में राजस्थान का प्रतिनिधित्व। वाद-विवाद, आशु भाषण, निबन्ध एवं कविता आदि में छात्र जीवन में अनेक पुरस्कार प्राप्त। महाविद्यालय शिक्षिका के रूप में केरियर की शुरुआत। अनेक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सेमिनार एवं वेबिनार में सहभागिता एवं पत्र वाचन, शोध पत्र प्रकाशन। पुस्तक प्रकाशन-1) "रूपगोस्वामी एवं उनकी नाट्यकला" 2) मुस्कानों के झरने (कविता संग्रह) 3) "अंतस् के तीर" ( काव्य संग्रह *राजस्थान साहित्य अकादमी, उदयपुर के सौजन्य से 2022 में प्रकाशित) 4)साझा कविता संग्रह - शुभमस्तु 5) साझा कविता संग्रह- खुला आसमान 6) साझा काव्य संग्रह - भारत के इक्कीस परम वीर 7) साझा आलेख संकलन- महिला साहित्यकारों की समस्याएं 8) साझा यात्रा संस्मरण संग्रह- देख लो जग सारा 9) साझा लघुकथा संग्रह - मेरी चुनिंदा लघुकथाएं 10) साझा कविता संग्रह- अपराजिता। 11) साझा संग्रह राजस्थानी में- लुगाई नै कुण गाई। 12) राजस्थानी प्रेम कविताओं का हिंदी अनुवाद संग्रह- राजस्थानी प्रेम कविताएँ। 13) राजस्थली- राजस्थानी महिला लेखन विशेषांक महिलाओं को समर्पित अंक - में रचनाएं। 14) साझा संग्रह प्रकृति की पुकार-सूरज सिंह नेगी एवं मीना सिरोला द्वारा सम्पादित पुस्तक में मेरे पत्र को चयनित कर प्रकाशित किया गया। 15) साझा संग्रह एक पाती मीत को-सूरज सिंह नेगी एवं मीना सिरोला द्वारा सम्पादित पुस्तक में मेरे द्वारा लिखे गए पत्र को भी चयनित कर प्रकाशित किया गया। 16) साझा संग्रह "म्हारी मायड़"–डॉ. मीनाक्षी बोराणा जी द्वारा संपादित मां पर केंद्रित राजस्थानी गद्य–पद्य संग्रह 17) साझा संग्रह "भारत के भारत रत्न" राजीव पाण्डेय द्वारा संपादित ओंकार त्रिपाठी द्वारा संकलित काव्य संग्रह। वर्तमान पता एवं सम्पर्क सूत्र - सेक्टर - 4, उदयपुर, राजस्थान। Copyright@डॉ. अनिता जैन "विपुला"/इनकी रचनाओं की ज्ञानविविधा पर संकलन की अनुमति है | इनकी रचनाओं के अन्यत्र उपयोग से पूर्व इनकी अनुमति आवश्यक है |

Total View
error: Content is protected !!