होली रंगों का त्यौहार,
मिलकर सबको बांटे प्यार,
चलो रंगों में हम रंग जाएं रसिया।
चलने लगे जब-जब पूरवईया।
झूमने लगे प्यारी फूलों की कलियाँ।।
बूढ़े बच्चे हों या यार,
गाएँ होली की मनुहार,
चलो रंगों में हम रंग जाएं रसिया।
होली रंगों का ………..
हवा ये बसंती बहुत ही सुहानी।
बार-बार याद आती बातें पुरानी।।
हो करके सब तैयार,
करते होली की जोहार,
बढ़ता इससे भाई चार
चलो रंगों हम रंग जाएं रसिया।
होली रंगों का ………..
रंगों की छाई चहूँ ओर खुमारी।
बच्चे खेलें ले – ले पिचकारी।।
मारे भर के गुलाल,
चुनरी करदें सबके की लाल,
चलो रंगों में हम रंग जाएं रसिया।
होली रंगों का त्यौहार,
मिलकर सबको बांटे प्यार,
चलो रंगों में हम रंग जाएं रसिया।
देखे जाने की संख्या : 73